सहारनपुर, जुलाई 10 -- विभिन्न मांगों को लेकर एआईबीईए से जुड़े कर्मचारियों ने दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों को कर्मचारियों के हितों के विरूद्ध बताया और मांगे नहीं माने जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। वहीं, विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भी हड़ताल रखी। बैंक कर्मचारियों के एक गुट ने हड़ताल रखी है। वहीं, कावड़ यात्रा को देखते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों और यात्रियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। बैंक अधिकारियों का दावा है जिले भर में 30 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एआईबीईए के जिलाध्यक्ष अतुल चोपड़ा ने कहा कि सरकार बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी एफड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.