रुद्रपुर, फरवरी 12 -- सितारगंज, संवाददाता। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक दिवसीय आम हड़ताल के आह्वान पर गुरुवार को कई संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहा। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी भारत बंद और हड़ताल में शामिल हुए। सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने कर्मचारी विरोधी नीतियों, सेवा शर्तों के उल्लंघन, उत्पीड़न, स्टाफ की कमी, अधीनस्थ संवर्ग की भर्ती पर रोक, द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन और नई श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। सिडकुल सितारगंज स्थित एक्टू से जुड़े कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया, हालांकि अधिकांश संस्थानों में उत्पादन जारी रहा। सितारगंज ब्लॉक की 192 आशा वर्कर भी हड़ताल पर रहीं। ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में आशाओं ने जिला मुख्यालय कूच किया। वहीं भोजनमाता संगठन क...