प्रयागराज, फरवरी 4 -- ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय के सामने बीमाकर्मियों ने सभा की। 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल से पहले सभा कर कर्मचारियों ने चारों श्रम संहिताओं के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष व हड़ताल के संयोजक अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि श्रम संहिताएं श्रमिकों की गुलामी का प्रतीक है। इनके लागू हो जाने के बाद देश के 70 फीसदी उद्योग व 90 फीसदी श्रमिक श्रम कानून के दायरे से बाहर हो जाएंगे। यूनियन के महामंत्री संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि 12 को होने वाली हड़ताल में इलाहाबाद मंडल के छह जिलों की सभी 19 शाखाओं में तालाबंदी रहेगी। एलआईसी फेडरेशन के महामंत्री एसके रस्तोगी ने कहा कि संहिताएं लागू करके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.