मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जमीन और राजस्व से जुड़े कामकाज से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। बिहार में सीओ और राजस्व अधिकारियों आरओ कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। शनिवार को सदर अंचल में सीओ अंजली ने पुन: अपना कार्यभार संभाल लिया। सीओ के कार्यभार संभालने के बाद जमीन से संबंधित कार्य के लिये लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीओ ने बताया कि सचिवालय में प्रतिनिधियों के साथ मंत्री विजय सिन्हा की लंबी बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई। गौरतलब है कि 2 फरवरी से सीओ -आरओ की हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, जमीन मापी, लगान रसीद, अंचल कार्यालयों के प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधित काम प्रभावित हो रहे थे। आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हड़ताल ...