रांची, जुलाई 6 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। कोयला उद्योग में नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन भी शामिल रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के एनके एरिया सचिव इरफान खान ने कहा कि हमारी यूनियन इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयार है। मजदूर भी हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि चार श्रम कानून लागू हो गया तो मजदूर अपने हक अधिकार को लेकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन भी नहीं कर पाएंगे। सरकार इस कानून को लाकर मजदूर यूनियन को समाप्त करने की साजिश रच रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.