गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में गुरुवार को बिजली कर्मियों ने मोहद्दीपुर हाईडिल कालोनी में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई और टेंडर जारी किया गया, तो सभी बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ करेंगे। इसके साथ ही यदि संसद के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल पारित करने का प्रयास किया गया, तो बिजली कर्मचारी बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के तत्काल कार्य बंद कर 'लाइटनिंग स्ट्राइक' पर चले जाएंगे । इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, ब्रजेश त्रिपाठी, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, विनोद ...