अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा प्रतिनिधि गुरुवार को हड़ताल पर रहे। कंपनी बाग तक बाइक रैली निकाल कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की समस्याओं और 20 सूत्रीय मांगों को लेकर एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। दवा प्रतिनिधियों ने बढ़ते कार्य दबाव, असुरक्षित सेवा शर्तों और जबरन लक्ष्य निर्धारण पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष इमरान अजहर ने बताया कि श्रम कानूनों के पालन, स्थायी नियुक्ति, न्यूनतम वेतन, कार्य समय निर्धारण, ओवरटाइम भुगतान और सेवा सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। सचिव बीरेंद्र धूसिया ने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। एसीएम प्रथम विनीत ...