गोरखपुर, जनवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पांच दिवसीय बैंकिंग के मांग के साथ डीएफएस की अनदेखी को लेकर बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के एक दिवसीय हड़ताल के सामूहिक कॉल को सफल बनाने को लेकर सभी से आह्वान किया है। इसका असर दिख रहा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री आदित्य प्रकाश कौशिक ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:45 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी साथी बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मुख्य ब्रांच पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। बैंक शाखाओं में काम काज पूरी तरह प्रभावित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...