फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी समेत प्रदेश भर में तहसीलदारों की एक सप्ताह से चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। सरकार और रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के बीच हुई वार्ता में प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद तहसीलदार बुधवार से अपने-अपने कार्यालयों में काम पर लौटेंगे। हड़ताल के चलते तहसीलों में रजिस्ट्री समेत राजस्व से जुड़े कार्य ठप रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी और सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों गुरुग्राम और पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की गई कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया था। पंचकूला की रायपुर रानी तहसील के तहसीलदार विक्रम सिंगला को अवैध जमीन रजिस्ट्री मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि गुरुग्राम में तहसीलदारों और नायब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.