गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाकपा माले जिला कमिटी ने देश की तमाम ट्रेड यूनियनों द्वारा आहत 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए जिला की जनता, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं और सभी जनसंगठनों से इसे सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। भाकपा माले अन्य वामदलों और जनसंगठनों के साथ मिलकर जिले भर में हड़ताल को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए अभियान चला रही है । पार्टी के जिला कमिटी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जबरन थोपे जा रहे चार श्रम कोड मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला है। उक्त कानून मजदूरों के संगठन बनाने, एकजुट होने और संघर्ष करने के अधिकार को कमजोर करते हैं। उन्हें कॉरपोरेट और पूंजी के सामने असहाय बनाने की साजिश है। स्थायी रोजगार को खत्म कर ठेका और असुरक्षित रोजगार को बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.