रामगढ़, फरवरी 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सोमवार को भुरकुंडा परियोजना के बलकुदरा खान परिसर में संयुक्त मोर्चा की सभा हुई। इसकी अध्यक्षता लखेंद्र राय और संचालन संजय मिश्रा ने किया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि चार लेबर कोड मजदूर हित में नहीं है। इससे कोयला कर्मियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। कोफीमयू के शाखा सचिव पप्पू सिंह ने इसीएल और बीसीसीएल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कर्मियों को बिजली तक नहीं दी जा रही है। वहीं पांच सौ से अधिक कर्मचारियों को ट्रांसफर भी भी किया गया है। यही नहीं, संडे और पीएचडी कार्य का भुगतान भी नहीं हो किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल एक अवसर है जवाब देने का, यदि इसमें वे चूक गए तो उन्हे गुलाम बनाने की साजिश कामयाब हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.