गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। देश के 10 केंद्रीय श्रम संगठन तथा 100 एसोसिएशन और फेडरेशन के द्वारा 12 फरवरी को केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल को लेकर अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरूवार को एलआईसी गिरिडीह शाखा के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय द्वारा प्रदर्शन किया। मौके पर सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि 12 फरवरी को आहूत हड़ताल के माध्यम से श्रम संहिता को वापस लेने, बीमा कानून संशोधन बिल 2025 को वापस लेने, बीमा क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को निरस्त करने, एलआईसी में तृतीय चतुर्थ वर्ग में कर्मचारियों की बहाली अभिलंब शुरू करने, किसानों को एमएसपी की गारंटी देने, बैंकों का विलय बंद करने इत्यादि मांगों को रखा गया है। द्वार प्रदर्शन कार्यक्रम इस हड़त...