रामगढ़, फरवरी 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। चार श्रम कोड के विरुद्ध में 12 फरवरी 2026 को होने जा रही हड़ताल को लेकर सोमवार को संयुक्त मोर्चा ने सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापिन उत्खनन परियोजना के वर्कशॉप और केदला भूगर्भ परियोजना में पिट मीटिंग हुआ। जिसकी अध्यक्षता बसंत कुमार ने किया। बैठक को एनसीओइए के क्षेत्रीय अध्यक्ष बलभद्र दास, जेसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव अकल उरांव, सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार, युकोवयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह, क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, सीएमयू के सुरेंद्र शर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया। लोगों ने केंद्र सरकार की ओर से लागु किए गए चार श्रम कानून के बारे में उपस्थित कोयला कामगारों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा की यह कानून मजदूर विरोधी है। इसके लागू हो जाने से मजदूरों के मौलिक अधिकारो का हनन...