कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चार लेबर कोड को वापस लेकर 29 श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग को लेकर हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के बाहर डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (एआईडीईएफ) ने हड़ताल के समर्थन में फील्ड गन फैक्ट्री, स्माल आर्म्स फैक्ट्री समेत अन्य आयुध निर्माणियों के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, बीएमएस से संबद्ध भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ हड़ताल के विरोध में रही। एआईडीईएएफ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि हड़ताल में शामिल केंद्रीय ट्रेड यूनियनें, इंडियन वर्कर्स संगठनों और उनकी संबद्ध ट्रेड यूनियनों ने चार लेबर कोड तत्काल वापस लेने, खत्म किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल करने, पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.