बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं, संवाददाता। चार दिन बाद बैंक खुलने पर कामकाज निपटने के लिए ग्राहकों की बुधवार को बैंकों में भीड़ उमड़ी। इसके चलते बैंक अफसर एवं कर्मचारी भी दिनभर ग्राहकों के काम निपटाने में व्यस्त रहे। जिले की सभी बैंक शाखाओं में शाम तक करीब 150 करोड़ रुपये की जमा निकासी हुई। इनमें करीब 40 करोड़ के चेक भुगतान शामिल हैं। जिले में बैंक 24 जनवरी से चार दिन बंद रहीं। बैंक पांचवे दिन बुधवार के लिए खुलीं तो ग्राहकों की कामकाज निपटने के लिए एक साथ भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड़ पंजाब नेशनल की मुख्य शाखा एवं स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में देखने को मिली। इसके अलावा देहात की बैंक शाखाओं में भी भारी भीड़ रही। यहां पर ग्राहकों के लिए जमा निकासी के लिए लाइन लगानी पड़ी, वहीं ग्राहकों की भीड़ के सामने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.