हजारीबाग, जुलाई 9 -- हजारीबाग। केंद्र सरकार की मजदूर और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नौ जुलाई को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए सोमवार शाम इंद्रपुरी चौक से झंडा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारियों के स्वतंत्र महासंघों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया था। जुलूस का नेतृत्व बीमा कर्मचारी संघ के जेसी मित्तल,गणेश कुमार सीटू , सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के सुदीप चटर्जी, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के गोपाल पासवान, एटक के महेंद्र राम और बैंक पेंशनर यूनियन के किशोर सिंह सहित अन्य नेताओं ने किया। सभी वक्ताओं ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की और कहा कि यह संघर्ष केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि आम जनता के हक और देश की संपत्ति की रक्षा का आंदोलन है। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.