औरंगाबाद, अगस्त 18 -- कुटुंबा प्रखंड के बैरांव पंचायत के हठिल परसावां में रविवार को बूथ सशक्तिकरण एवं बीएलए-2 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष पंकज सिंह, ब्रिजा सिंह, पंकज कुमार सिंह, नीतिश कुमार सिंह, सुनील सिंह, भिंडा सिंह, प्रबल सिंह, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.