वाराणसी, जनवरी 5 -- चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट के समीप आयोजित 41 दिवसीय हठयोग तपस्या का समापन सोमवार को हुआ। दिल्ली स्थित उदासीन अखाड़ा हरिहर आश्रम के सुयोग्य मुनि महाराज मुख्य अतिथि थे। संत प्रद्युम्न महाराज की ओर से आयोजित तपस्या के दौरान रात में मिट्टी के घड़ों में जल भरकर रखा जाता था। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करीब 3 बजे ठंडे जल से स्नान किया जाता था। इस कठोर साधना में कुल 151 मटकों के जल से स्नान के उपरांत तपस्या पूर्ण हुई। तपस्या की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजपुरी गायक संतोष मधुर की भजन प्रस्तुतियां हुईं। विनोद महाराज, रवींद्रनाथ महाराज, सतनाम बाबा, श्यामू महाराज, लक्ष्मीनारायण महाराज, श्रीनाथ बाबा, अमित कुमार पांडेय मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.