मऊ, मार्च 10 -- मऊ। आपके लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की मुहिम 'बोले मऊ के बीते आठ मार्च के अंक में 'हट्ठी मदारी वार्ड में आवागमन का रास्ता बदहाल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेकर रविवार को अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर त्वरित कवायद करते हुए वार्ड में मुकम्मल साफ-सफाई कराने के साथ फागिंग शुरू कर दी गई। इस तरह वार्डवासियों की पांच मुख्य समस्या में से दो का समाधान हो गया। वार्ड के निवासियों ने 'हिन्दुस्तान समाचारपत्र के बोले मऊ अभियान की सराहना करते हुए आभार जताया। बताते चलें कि वार्ड संख्या 28 मोहल्ला हट्ठी मदारी में 16 हजार से अधिक की आबादी है। यहां पर 60 प्रतिशत से अधिक की आबादी बुनकरों की है, लेकिन वार्ड में आवागमन का रास्ता काफी बदहाल है। वहीं वार्ड में मुकम्मल साफ-सफाई नहीं होने, जलनिकासी के मुकम्मल व्यवस्था नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.