रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय भगत ने हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध पार्किंग शुल्क वसूली की शिकायत डीआरएम और सीनियर डीसीएम से की है। एक्स (ट्विटर) के माध्यम से की गई इस शिकायत में उन्होंने पार्किंग शुल्क की सूची और ठेकेदार के अनुबंध को सार्वजनिक करने की मांग की है। भगत ने अवैध वसूली की जांच के लिए समिति गठन करने और कार्यकर्ताओं को गोली मारने की धमकी देने वाले ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई का भी आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...