रांची, जनवरी 7 -- रांची। परिचालन की तकनीकी समस्याओं के कारण सांकी पैसेंजर फरवरी तक रद्द रहेगी। हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर आठ जनवरी से सात फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस भी आठ जनवरी से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि का विस्तार रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इसमें हटिया-दुर्ग स्पेशल आठ से 29 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को हटिया से सात ट्रिप चलेगी। दुर्ग-हटिया स्पेशल नौ जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.