धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण नौ से 14 दिसंबर तक धनबाद होकर चलने वाली 13503/13504 वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन तक ही जाएगी। गोमो से ही ट्रेन वापस वर्दमान लौटेगी। गोमो से हटिया के बीच दोनों ओर से ट्रेन रद्द रहेगी। सोमवार को इस ट्रेन को हटिया से रद्द कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...