रांची, जनवरी 24 -- रांची, संवाददाता। हटिया आश्री डेवलपर स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वावधान में हटिया स्टेशन रोड स्थित दिनकर नगर में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि फाइनल 1 फरवरी को खेला जाएगा। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि होंगे। विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार रुपये की सम्मानजनक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महिला वर्ग की कोच मीनाक्षी कुमारी और पुरुष वर्ग के कोच जस्टिन तिग्गा मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...