रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने टीम के साथ मंगलवार को शहर के हटिया और हिंदपीढ़ी इलाके में निगम की जमीन और अन्य संपत्तियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान हटिया में निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा पाया गया। प्रशासक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आसपास की भूमि की मापी के साथ अनाधिकृत कब्जा हटाने का निर्देश दिया। हिंदपीढ़ी में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए तैयार कम्यूनिटी हॉल का निरीक्षण उन्होंने किया। हॉल में अपेक्षित सुधार और मरम्मत का काम जल्द शुरू करने को कहा। प्रशासक ने कहा कि निगम की जमीन की मापी के बाद जन कल्याणकारी योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार होगा। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। निरीक्षण दल में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, ...