कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री ट्रेन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि निरीक्षक प्रभारी कोडरमा के निर्देशन में उप निरीक्षक सुशील कुमार, आरक्षी जितेंद्र कुमार-2 एवं आरक्षी पूरण चंद मीना के नेतृत्व में कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब रात 11:40 बजे हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस के आगमन के दौरान शयनयान कोच के बैटरी बॉक्स के ऊपर एक नीले, एक काले तथा एक काले-भूरे रंग के तीन पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में रखे हुए पाए गए। संदेह होने पर तीनों बैग को ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म पर जांच की गई। जांच के दौरान तीनों बैगों से विदेशी शराब बरामद की गई। आरपीएफ ने मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.