रुडकी, मई 9 -- देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने की मांग की गई। बैठक में विभाग से विभिन्न सोर्स के हटाए गए सफाई कर्मचारियों को वापस रखने की मांग भी उठाई गई। भारतीय मजदूर संघ शाखा की ओर से नगर निगम सभागार में पदाधिकारी और समस्त सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगलिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक में स्थायी, स्वच्छता समिति, आउटसोर्सिंग, पर्यावरण मित्र एवं कूड़ा वाहन चालक सहित नगर निगम और नगर पंचायतों में कार्य कर रहे सभी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में हाल ही में उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव आनंद वर्धन की ओर से आउटसोर्सिंग और संविदा भर्ती पर रोक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.