संतकबीरनगर, नवम्बर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड बेलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटवा में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां की हर जन सुविधाएं बदहाली का शिकार हैं। ग्रामीण व राहगीर सड़क से लेकर नालियां तक टूट जाने का दंश भुगत रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में आबादी से बाहर बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाली का शिकार है। गांव में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हो सका है। जो नालियां हैं वे गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं की गई। गांव में जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट गई है। हटवा चार हजार से अधिक आबादी वाला गांव है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली के साथ-साथ सड़क, पीने के लिए पानी आदि की सुविधाओं के नहीं होने के कारण लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.