आजमगढ़, जनवरी 31 -- सरायमीर,हिन्दुस्तान संवाद। जिला हज प्रशिक्षक मौलाना मुहम्मद अफजल आजमी ने बताया कि हज-2026 के यात्रियों के लिए अपने व्यक्तिगत लॉगइन से सीधे उड़ान बुक करने के लिए ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। हज यात्री स्वयं अपनी पसंद के अनुसार हज वेबसाइट या हज सुविधा ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा पूर्णत: वैकल्पिक है और एक फरवरी तक के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बुकिंग सीट की उपलब्धता और उड़ान क्षमता पर निर्भर करेगी। एक बार बुकिंग होने के बाद यात्रा तिथि में कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा और किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग अवधि समाप्त होने के बाद जो यात्री बुकिंग नहीं कर पाएंगे, उनकी बुकिंग हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सीट उपलब्धता के आधार पर की जाएगी। हालांकि जोहफा, ब...