महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए कुर्बानी का ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध करा दिया है। महराजगंज के हज यात्री 28 फरवरी तक हज यात्री विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद विकल्प बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व हज ट्रेनर सैफुद्दोजा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...