सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। हज यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन मीर टोला मस्जिद में किया गया। यह सत्र जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा कुमार विवेकानंद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 19 हज यात्रियों को आवश्यक टीके लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. महबूब आलम, डॉ नूर आलम चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. बंटेश समुदाय समन्वयक - यूनिसेफ, मुमताज खालिद टीकाकरण संचार एवं समुदाय प्रेरक, नीरज कुमार सहायक - विश्व स्वास्थ्य संगठन, प्रवीण कुमार सिंह जिला समन्वयक जेएसआई, दिनेश कुमार दिनकर (डाटा प्रविष्टि संचालक, आरसीएच कार्यालय, फिरदोस आलम, मोहम्मद आज़ाद, संजीव कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने यात्रियों को टीकाकरण ...