रांची, फरवरी 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य हज कमेटी की ओर से गुरुवार को कडरू स्थित हज भवन में हज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस शिविर में यात्रियों को आवास, परिवहन, आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। कमेटी के सचिव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हज यात्रियों को मानसिक व प्रशासनिक रूप से तैयार करना है ताकि उनकी यात्रा सुव्यवस्थित और सुरक्षित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...