बगहा, अप्रैल 22 -- बेतिया। बिहार राज्य हज समिति के निर्देश के आलोक में हज यात्रियों के लिए 22 अप्रैल को स्थानीय नया टोला मस्जिद में दुआईया मजलिस का आयोजन किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. किशोर आनंद ने बताया कि हज-2025 के लिए हज पूर्व तैयारी जारी है। टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगति पर है। इसी क्रम में निदेशानुसार दुआईया मजलिस का आयोजन स्थानीय हज के जिम्मेदार लोगों के सहयोग से 22 अप्रैल को किया जा रहा है। जिला स्तरीय दुआईया कार्यक्रम में जिले के सभी हज यात्रियों के साथ मस्जिदों के इमाम आदि शामिल होंगे। मदरसों के गणमान्य शिक्षक तथा जिले के अल्पसंख्यक समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति भी भाग लेंगे। इस जिले से 54 हज यात्री इस वर्ष हज की यात्रा पर जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.