लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- लखीमपुर। सोमवार को शहर की जामा मस्जिद में हज यात्रा पर जाने वाले जिले के सभी यात्रियों के लिए प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली है। इस कार्यक्रम में यात्रियों को हज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण सोमवार को सुबह 10 बजे से शहर की जामा मस्जिद में होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य हज समिति के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला हज ट्रेनर जावेद आलम को सभी यात्रियों को समय पर सूचना देने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण में हज यात्रा की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्वास्थ्य सावधानियां औ...