गोड्डा, फरवरी 11 -- गोडडा प्रतिनिधि । गोड्डा के न्यू मार्केट स्थित हज कार्यालय में राज्य हज कमिटी के गाइड लाइन के मुताबिक जिले के 27 हज यात्रियों का तीन दिवसीय टीकाकरण कार्यक्रम का समापन हो गया। सिविल सर्जन डॉ सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा डॉ जुनैद आलम चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल गोड्डा के नेतृत्व में गठित मेडीकल टीम जिसमें शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, पारा मेडिकल कर्मी आराधना कुमारी, रीना कुमारी मीरा कुमारी के द्वारा जिले के हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस, इन्फ्लूएंजा का टीका के साथ साथ दो बूंद ओरल पोलियो की दवा भी पिलाई गई। आयोग सदस्य हाजी इकरारूल हसन ने बताया कि टीकाकरण से पहले आज ही सभी हज यात्रियों का सदर अस्पताल गोड्डा में डॉ तारा शंकर झा की निगरानी में चेस्ट एक्सरे और ईसीजी कराया गया जबकि विगत 9 फरवरी को हज यात्रियों का अल्ट्रासाउं...