अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन के मुताबिक हज यात्रियों को मेनिगोकोकल मेनिनजाईटिस, सीजनल, इन्फ्लुएन्जा के टीकाकरण व चिकित्सा परीक्षण के लिए टीकाकरण स्थल का चयन कर लिया गया है। एमसीएच विंग नई बिल्डिंग सब्जी मंडी कोट चौराहा अमरोहा में 14 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। छूटने वाले यात्रियों का टीकाकरण 16 से 18 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मुन्नी देवी चिकित्सालय में किया जाएगा। हज यात्रियों को कवाडिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल मेनिनजाइटिस वैकसीन सिंगल डोज तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को सीजनल इन्फ्लुएन्जा वैक्सीन के साथ ओरल पोलियों वैक्सीन की खुराक देते हुए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। यात्रियों को उनके द्वारा करायी गई मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस जांच सर्टिफिकेट की प्रति ...