बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। हज जाने वाले यात्रियों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण और टीकाकरण 18 फरवरी तक किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र गठित करने के साथ ही टीकाकरण के लिए सीएमओ को पत्र भी जारी कर दिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इन्द्रसेन सरोज ने बताया कि बिहारी पुर स्थित खलील हायर सेकेन्ड्री स्कूल, पीलीभीत बाईपास रोड स्थित कलीम मंसूरी बिल्डिंग निकट आला हजरत सर्जिकल एंड ट्रामा सेन्टर, ठिरिया निजावत खां स्थित मास्टर बन्ने खान इंटर कालेज, सौदागरान स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम में केंद्र बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...