चंदौली, अप्रैल 21 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति की ओर से रविवार को सेंट अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर सेमरा पड़ाव में हज प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत हाजी कारी मोहम्मद मुश्ताक ने कुरान पाक की तिलावत के साथ किया। वहीं मदरसा शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद हाजियों से मुल्क और मिल्लत के लिए दुआ करने की अपील की। शिविर में हज यात्रियों को हज और उमराह के बारे में ट्रेनर मोहम्मद दिलनवाने ने विस्तार से जानकारी दी। हाजी अब्दुल रहमान ने हज के पांच दिनों के महत्वपूर्ण मसाइल पर चर्चा किया। हाजी इमरान और हज ट्रेनर ने हाजियों को लॉजिस्टिक के बारे में बताया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय और उनकी टीम ने 52 हज यात्रियों का टीकाकरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी वसीम अहमद ने किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.