नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे जल्द आवेदन करें। साथ ही कहा कि वे केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें। रिजिजू ने शनिवार को एक्स पर सरकार की एक एडवाइजरी साझा करते हुए हज यात्रियों से समय रहते आवेदन करने और केवल सरकार द्वारा अधिकृत हज ग्रुप ऑर्गेनाइजर या प्राइवेट टूर ऑपरेटर चुनने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर 15 जनवरी तक बुकिंग पूरी कर ली जाती है, तो आखिरी समय की भागदौड़ और परेशानियों से बचा जा सकता है। इससे हज यात्रा के दौरान रहने, आने-जाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.