बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती। हज-2025 की यात्रा पर जिले से कुल 59 लोग जाएंगे। कुल 65 लोगों का चयन हुआ था, जिसमें से छह लोगों ने असमर्थता दिखाते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। लखनऊ से 29 अप्रैल को हज यात्रियों की पहली उड़ान होगी। यह जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से नामित हज ट्रेनर हाजी मास्टर मोहम्मद शमशाद खां ने दी। उन्होंने बताया कि जिन हज यात्रियों का तीन और 10 अप्रैल को प्रशिक्षण हुआ है, उनका टीकाकरण व प्रशिक्षण सोमवार सुबह 10 बजे से जामिया हनफिया रहमतगंज गांधीनगर में होगा। बताया कि यूपी से कुल 19 हजार लोग इस साल हज यात्रा पर जाएंगे। यूपी का कोटा 30 हजार निर्धारित था, जिसके सापेक्ष मात्र 19 हजार ने आवेदन किया। सभी का चयन हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...