गुमला, फरवरी 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले से हज यात्रा पर जाने वाले 21 यात्रियों का गुरुवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच किया गया। स्टेट हज कमेटी से गुमला जिले के हज यात्रियों के को-ऑर्डिनेटर हाजी हसनैन ने बताया कि गुमला के हज यात्री अलग-अलग तिथियों पर कोलकाता और मुंबई से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा से पूर्व सभी हज यात्रियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए नौ फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित थाना रोड के अर्श पैलेस में हज यात्रियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 12 फरवरी को सदर अस्पताल में सभी हज यात्रियों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा।जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को 15 हज यात्रियों का पहला जत्था कोलकाता से हज के लिए रवाना होगा, जबकि छह यात्री मुंबई से फ्लाइट द्वारा हज यात्रा पर जाएंगे। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.