कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। हज पर जाने वाले जायरीन (यात्रियों) का टीकाकरण 09 फरवरी को डीटीएस जाजमऊ में और 10 फरवरी को गरीब नवाज हॉल, बांसमंडी में किया जाएगा। डीटीएस में मोहम्मद नासिर खान की निगरानी में 400 जायरीन को और गरीब नवाज में हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी की निगरानी में 268 जायरीन को टीका लगाया जाएगा। तंजीम खुद्दाम आजमीने हज के ओहदेदार सरदार अहमद खान ने बताया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में डॉ मो आसिफ, डॉ सुमबुल शकील, डॉ नायला अंसारी की टीम टीकाकरण व पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...