लखनऊ, मार्च 21 -- -यूपी से चयनित 100 हज इंस्पेक्टर मुम्बई में 24 और 25 मार्च को लेंगे प्रशिक्षण लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हज यात्रा 2025 की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। हज यात्रा के लिए चयनित लोगों की सूची जा हो चुकी है। साथ ही हज इंस्पेक्टर का चयन भी कर दिया है। पूर्व में हज इंस्टपेक्टर हज सेवक के नाम से जाने जाते थे। चयनित हज इंस्पेक्टर को मुम्बई हज हाउस में 24 और 25 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली बार हज इंस्पेक्टर का चयन परीक्षा के माध्यम से किया। यूपी से 100 चयनित लोगों की सूची प्रशिक्षण के लिए भेजी गई है। राज्य सज समिति के सचिव एसपी सिंह ने बताया कि हज 2025 की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। हज इंस्पेक्टर को हज 2025 यात्रा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण मुम्बई में 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.