कानपुर, फरवरी 8 -- तंजीम खुद्दाम आजमीने हज का तीसरा प्रशिक्षण शिविर गरीब नवाज हॉल बांसमंडी कानपुर में लगा। काजी फैजान अली के बाद मुफ्ती मोहम्मद मोआज़ ने जायरीन से कहा कि वे वहां की गर्मी के लिहाज़ से ओआरएस और पानी खूब पिएं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की जानिब से दिया जाने वाला फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा अपने साथ रखें। ज़्यादा तबीयत खराब होने पर भारतीय हॉस्पिटल जो निःशुल्क बनाए गए हैं, वहां जाएं। मोहम्मद शकील, नफ़ीस खान हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी व मोहमम्द इरफ़ान ने हाजियों को वैक्सीनेशन के टोकन दिए। इस मौके पर तौसीफ़ अहमद, अब्दुल हई हाशमी, आदिल सिद्दीकी,मोहम्मद नुजैम, कमाल अहमद, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...