गोपालगंज, फरवरी 17 -- गोपालगंज। बिजली के करंट से सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर में एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी महादेव साह का 40 वर्षीय पुत्र भुट्टी साह था। सुबह में वह हजियापुर में एक मकान निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस कर जख्मी हो गया। मकान निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने के बाद मृत मजदूर के परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही लेकर चले गए। पुलिस ने इससे अनभिज्ञता प्रकट की है। ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाली महिला मजदूर की मौत गोपालगंज। हथुआ थाना क्षेत्र के सवरेंजी गांव स्थित एक ईंट...