नोएडा, सितम्बर 1 -- नोएडा। शहर में 300 के अधिक सेक्टर और सोसाइटी में गणपति बप्पा पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान गणेश को प्रति दिन विभिन्न प्रकार के मोदकों के भोग लगाए जा रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन इनकी खरीदारी हो रही है। सेक्टर-63 स्थित मिठाई की दुकान में मैनेजर ने बताया कि इस बार सात से आठ तरह के मोदक बनाए गए हैं। इसमें बेसन मोदक, केसर मावा, गुलाब ड्राई फ्रूट, केसर मोतीचूर मोदक, कीवी मोदक, उकाडिचे मोदक, रवा ड्राई फ्रूट मिक्स मोदक शामिल हैं। 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक आमतौर पर मोदक बेचे जा रहे हैं। वहीं, पारंपरिक मोदक के साथ चॉकलेट मोदक, पान मोदक, महाराष्ट्रियन स्टाइल, केसर पेड़ा मोदक, कोकोनट आदि के भोग भी भगवान गणेश को लगाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.