बगहा, नवम्बर 5 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। नारायणी नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारत - नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर के विभिन्न पावन घाटो पर श्रद्धालुओं ने गंडक नदी में बुधवार को लगाई आस्था की डुबकी। वाल्मीकि टाईगर रिज़र्व में स्थित कॉलेश्वर धाम,मंदिर, जटाशंकर धाम मंदिर,काली घाट मंदिर, माँ नरदेवी मंदिर समेत सीमा से सटे नेपाल के गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम ,वाल्मीकि आश्रम, त्रिवेणी घाट आदि विभिन्न तीर्थ स्थलों में जा कर देवताओ के दर्शन किये। बुधवार की अहले सुबह से ही लवकुश घाट ,सोनभद्र घाट, कॉलेश्वर घाट ,काली घाट, बेलवा घाट,अमृत खोला,सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी घाट आदि घाटो पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उत्तर-प्रदेश, ,नेपाल सहित थरुहट के दूर दराज से आये श्रद्धालु भक्तो का रेला उमड़ पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.