चतरा, फरवरी 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज कौलेश्वरी पर्वत पर मुंडन संस्कार के विशेष मुहूर्त पर शुक्रवार को पूजा अर्चना और मुंडन संस्कार हेतु श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता कौलेश्वरी का पूजा अर्चना किया। इस मौके पर करीब 200 बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ। मुहूर्त का देखते हुए बाहरी श्रद्धालु अहले सुबह ही विशेष मुहूर्त के आगमन पर मंदिर के बाहर पूजा अर्चना के लिए लाइन में लग गये। सुबह 4 बजते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार माता कौलेश्वरी मंदिर से माता कौलेश्वरी सरोवर तक पहुंच गया। हंटरगंज मुख्य मार्ग से लेकर कुलेश्वरी पहाड़ के मंदिर तक पहाड़ आने जाने वाले श्रद्धालुओं का अटूट लाइन लग रहा। पूरा क्षेत्र वाहनों की लंबी कतार से पटा रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बल और वोलेंटियरो को तैनात किया गया था...