गिरडीह, जनवरी 16 -- गावां, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में धनवार विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। वे अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों से कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह जन जन की आवाज थे। वे सदैव दबे कुचले किसान मजदूर के हक के लिए आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। वर्तमान में सभी लाल झंडे के नीचे गोलबंद हो रहे हैं। क्योंकि केवल भाकपा माले ही गरीब गुरबों के हक के लिए सदैव तत्पर रहनेवाली पार्टी है। वर्तमान में इस क्षेत्र का विकास रुक सा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.