औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। शहर के वार्ड संख्या 22 मौलाबाग में एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने नगद समेत हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। गृह स्वामी अनिल कुमार होली में अपने घर दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव गए हुए थे। गृहस्वामी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा है कि देखा कि सभी बक्सा, अटैची टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। 15 हजार रुपए नगद समेत अन्य जेवरात की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...