प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पुराने शहर के हजारों परिवारों को गर्मी में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में चार बड़े नलकूप लगाए गए हैं। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने गुरुवार को चारों नलकूपों का लोकार्पण किया। नलकूपों से जलापूर्ति भी शुरू हो गई है। 15वें वित्त आयोग एवं सामान्य निधि से जोन एक और और दो में चार नलकूप लगाए गए हैं। जोन एक के वार्ड 96 शम्स नगर में दुर्गा पूजा पार्क के पास नलकूप लगाया गया है। जोन दो के वार्ड 95 नारायण सिंह नगर के मोती पार्क क्षेत्र, वार्ड 60 के मिनहाजपुर गढ़ीकला एवं वार्ड 77 तुलसीपुर के वसीहाबाद में नलकूप लगाए गए हैं। लोकार्पण के बाद महापौर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में नलकूप लगाए गए हैं, वहां पानी की समस्या थी। लोग नया नलकूप लगाने की मांग कर रहे थे। लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.